{"_id":"612bd5a58ebc3e74e77fc1e7","slug":"online-classes-kathua-news-jmu2425598154","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजेंगे एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजेंगे एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। एडीसी तिलक राज थापा के एक निरीक्षण ने ऑनलाइन शिक्षा की पोल खोल दी है। कोरोना काल में घर बैठे कक्षाओं में शामिल हो रहे बच्चों के ज्ञान की जांच के लिए एडीसी ने कुछ आसान से सवाल पूछे थे, जिनका जवाब देने में बच्चे असमर्थ रहे। शिक्षा की ऐसी दुर्गति देख एडीसी ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजने का फैसला किया है।
एडीसी ने बताया कि बसोहली के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए गए थे कि ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की सूची उन्हें सौंपी जाए। स्कूल से जो लिस्ट सौंपी गई, उसमें से नौवीं और दसवीं कक्षा की दो छात्राओं को कार्यालय में बुलाया गया। छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित अंग्रेजी और गणित के कुछ सवाल पूछे गए, जिनमें से अधिकतर के जवाब दोनों नहीं दे पाईं। अंग्रेजी में तो कहीं तक ठीक था, लेकिन विद्यार्थियों की हालत गणित में तो बहुत ही ज्यादा खराब है।
तिलक राज का कहना है कि इस संदर्भ में स्कूल के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, अन्य स्कूलों से भी इसी प्रकार बच्चों को बुलाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी ऑनलाइन शिक्षा कैसी चल रही है। अगर वहां भी ऐसी ही कमजोर स्थिति देखी गई तो वहां भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।