फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   One thousand kilograms of Lahan destroyed

एक हजार किलोग्राम लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
One thousand kilograms of Lahan destroyed
कठुआ। जिले में अवैध रूप से शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को विभाग की ओर से गठित टीम ने जिले के तीन अलग-अलग गांव में अपनी औचक दबिश को अंजाम देकर वहां अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब निर्माण करने के लिए छिपाकर रखी गई एक हजार किलोग्राम लाहन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब और सहायक आबकारी आयुक्त कुसुम शर्मा के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर अमित शर्मा, अरुण कुमार और रजी अहमद की टीम ने जिला के दबवाल, छटयाल और अपर सकता चक क्षेत्र में औचक दबिश देते हुए वहां निर्जन स्थानों की तलाशी ली। तो टीम को अवैध रूप से शराब का निर्माण करने के लिए निर्जन स्थानों पर छुपा कर रखी गई एक हजार किलोग्राम लाहन के साथ-साथ देसी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई तरह की सामग्री को भी जब्त किया। मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उक्त सामग्री को टीम ने किसी भी वारिस के सामने न आने के कारण लाहन के साथ उसे भी वही नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed