{"_id":"67142ba7751805685e0bc8d4","slug":"one-died-and-one-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-114162-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, डंपरों की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टिप्पर की चपेट में आने से एक की मौत, डंपरों की टक्कर से बाइक सवार घायल
विज्ञापन
-बेलगाम दौड़ने वाले भारी भरकम टिप्परों और डंपरों का आतंक, घायल जीएमसी में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टिप्पर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, प्रवेशद्वार लखनपुर में ओवरलोड डंपर ने टोल प्लाजा पर लगे धर्मकांटे को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने प्रशासन से लगातार बढ़ रहे टिप्परों और डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सट्टा चक के पास एक बेलगाम टिप्पर की चपेट में आने से 26 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लकी नायर पुत्र दर्शन नायर निवासी विजयपुर सांबा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया। पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी किए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, एक अन्य घटना हटली मोड़ के सटे मग्गर खड्ड के पास डंपर की चपेट में आने से 31 वर्षीय बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान बलवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी रानीपुर पठानकोट के रूप में हुई है। इन दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसके अलावा प्रवेश द्वार पर लखनपुर में टोल प्लाजा से गुजरते समय एक भारी भरकम डंपर ने धर्मकांटे को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद टोल प्लाजा के उक्त लेन से आवाजाही बाधित हो गई। करीब दो घंटे बाद हुई मरम्मत के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। घटनास्थल पर मौजूद संजीव कुमार ने कहा कि की डंपर कितना ज्यादा ओवरलोड रहा होगा। इसका अंदाजा उस वे ब्रिज की हालत को देखकर लगाया जा सकता है।