फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   officers transfers

Kathua News: चुनाव से पहले थानेदारों के साथ जांच अधिकारियों के भी तबादले

विज्ञापन
officers transfers
-लखनपुर थाने की कमान इंस्पेक्टर त्रिभवन खजूरिया को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। विधानसभा चुनाव से पहले जिले में थानेदारों के साथ-साथ जांच अधिकारियों के तबादले भी कर दिए हैं। एसएसपी कठुआ की ओर से लखनपुर थाने की कमान अब इंस्पेक्टर त्रिभवन खजूरिया को सौंपी गई है।

इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को जिला पुलिस लाइन वापस लाया गया है। त्रिभवन इससे पहले एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट थाने की कमान देख रहे थे। उधर, उनके स्थान पर अब इंस्पेक्टर विशाल डोगरा को एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट में थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। विशाल डोगरा इससे पहले मल्हार थाने में तैनात थे। पीएसआई रियाज अहमद को पुलिस पोस्ट चड़वाल से मल्हार थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पीएसआई अरफान चंदेल को कठुआ थाने से पुलिस पोस्ट चड़वाल की कमान सौंपी गई है। पीएसआई मोहम्मद युसुफ लोन को बिलावर पुलिस थाने से लखनपुर पुलिस थाने में बतौर जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पुलिस लाइन से पीएसआई अरविंद्र सिंह को पीडीएसओ डीपीओ, पीएसआई शुवम शर्मा को हीरानगर थाने में जांच अधिकारी और पीएसआई गुलशन प्रताप सिंह को राजबाग थाने में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed