फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NSS volunteers cleaned

एनएसएस स्वयं सेवकों ने सफाई की

विज्ञापन
NSS volunteers cleaned
कठुआ। स्वच्छ भारत अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की एनएसएस इकाई ने कॉलेज परिसर में पांचवां स्वच्छता अभियान चलाया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के संरक्षण में आयोजित अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग और कला खंड से पॉलीथिन और प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की। इसके बाद परिसर में स्थित पार्कों और खेल मैदान में भी स्वयंसेवकों ने सफाई की। स्वयंसेवकों ने खेल के मैदान से सभी बिखरे हुए कचरे को एकत्र किया और उचित स्थान पर निपटाया। इस दौरान उनके साथ कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी कचरा संग्रहण के इस अभियान में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

स्वच्छता कार्यक्रम के संबंध में कॉलेज केे एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान के लिए दो घंटे समर्पित किए हैं। इसी के तहत स्वयंसेवकों ने सफाई की है। महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर शुरू किए गए इस स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में पूर्व की गतिविधियों की तुलना में स्वयंसेवकों का उत्साह कम नही हुआ है। उन्होंने स्वयंसेवकों और अन्य छात्रों से भी इस अभियान में भाग लेने और युवा राजदूत बनने की अपील की। इस मौके पर प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रोफेसर नेहा बंद्राल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed