{"_id":"6a208459576c1cd11b0caf31","slug":"nowshera-team-became-the-winner-in-the-cricket-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1010-132764-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: क्रिकेट टूर्नामेंट में नौशेरा की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: क्रिकेट टूर्नामेंट में नौशेरा की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बनी। जौरियां माता वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से राम रचना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में बंजल और नौशेरा टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंजल टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौशेरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद 51 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता नौशेरा टीम को 28 हजार तथा उपविजेता बादल टीम को 23,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर लेखराज तथा बनी की पूर्व डीडीसी रीता ठाकुर उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।