फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now vehicles will not be allowed to enter the water front

Kathua News: अब वाटर फ्रंट में नहीं होगी वाहनों की इंट्री

Tue, 06 May 2025 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 06 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now vehicles will not be allowed to enter the water front
वॉटरफ्रंट में इंतजामों का जायजा लेते एसपी ट्रैफिक रूरल और डीसी कठुआ। संवाद - फोटो : kathua
आने वाले दो तीन दिनों में लागू हो जाएगी व्यवस्था
विज्ञापन

कठुआ। शहर में जिला प्रशासन की ओर से विकसित किए गए वाटर फ्रंट में अब वाहनों की इंट्री पार्किंग एरिया तक सीमित कर दी गई है। यह व्यवस्था आने वाले दो तीन दिनों में लागू हो जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 तक वाटर फ्रंट में वाहनों की इंट्री बंद हो जाएगी।

सोमवार को डीसी राकेश मिन्हास ने एसएसपी ट्रैफिक के साथ वाटर फ्रंट का दौरा किया और वहां पार्किंग के लिए चिह्नित किए स्थान से आगे वाहनों की आवाजाही को बंद करने के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। एसएसपी ने उन्हें आवश्यक व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डीसी ने बताया कि बड़े शहरों की तर्ज पर कठुआ में एक ऐसे स्थान को विकसित किया जा रहा है। जहां लोग परिवार के साथ समय बिता सके। इसमें वाटर फ्रंट को स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर कदम उठाए जा रहे है। ताकि कठुआ ही नही आसपास के शहरों से आने वाले लोग भी यहां बनाए जाने वाले ट्रैक के किनारे मधुर संगीत का आनंद भी लेते हुए न केवल सैर कर सकें, बल्कि यहां बनाए गए वेंंडिग जोन में मिलने वाले तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वॉटर फ्रंट को सुव्यवस्थित रखने में सबसे अहम पार्किंग के प्रावधान को गंभीरता से लिया गया। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। जिसमें वाटर फ्रंट के साथ ही आने वाले लोगों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था कर ली गई है। आने वाले दो से तीन दिनों में इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed