{"_id":"68a4e093a6a8897e0d076528","slug":"now-irrigation-water-will-reach-the-last-point-kathua-news-c-201-1-knt1008-123167-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अब अंतिम छोर तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अब अंतिम छोर तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी
Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत जिले को केंद्र की बड़ी सौगात मिली है। कठुआ में नहरों का नेटवर्क अब मजबूत होने जा रहा है। इसके तहत अंतिम छोर के किसान तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से जिले में लगभग 6.79 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे कच्चे फील्ड चैनल को पक्का किया जाएगा और काम अगले दो वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। खास तौर से बिलावर और कठुआ के क्षेत्रों में सिंचाई नेटवर्क को बेहतर करने का काम यह योजना करने जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार की योजना के तहत अबतक कच्ची कूहलों को खेत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जहां मृदा संरक्षण विभाग करता रहा है वहीं अब इन कूहलों को पक्का किया जाएगा। ताकि अंतिम छाेर के किसानों को भी हक का पानी मिल सके। अभी तक धान लगने पर पानी की किल्लत होती है। जिले में गेहूं और धान मुख्य तौर पर लगाया जाता है, लेकिन अमूमन पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता है। इसके लिए मृदा संरक्षण विभाग कमांड क्षेत्र विकास के तहत 2.32 करोड़ से बिलावर क्षेत्र में और कठुआ में 4.47 करोड़ रुपये से नेटवर्क को पक्का करने का काम करने जा रहा है।
बिलावर में इस नेटवर्क से जहां 664 हेक्टेयर क्षेत्र में खेतों को कवर कर लिया जाएगा वहीं 350 के लगभग किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इसी तरह से कठुआ में 1274 हेक्टेयर इलाका कवर किया जाएगा जिसमें लगभग 400 से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
सिंचाई एक विभाग नहरें बनाता है इसके बाद डिस्ट्रीब्यूरी बनाता है, माइनर और सब माइनर के बाद आउटलेट जिसे स्थानीय भाषा में मोगा कहा जाता है। जो कच्ची कूहलें खेत तक पहुंचती हैं वो मृदा संरक्षण विभाग तैयार करता है जिससे किसानों को अंतिम छोर तक पानी मिलता है। यह कच्ची रहती थीं लेकिन केंद्र सरकार की इस योजना से अब पक्के फील्ड चैनल तैयार होने जा रहा है। जिसका जिले में लगभग पौने आठ सौ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
बृज मोहन राणा, सहायक मृदा संरक्षण अधिकारी, कठुआ
इन फील्ड चैनल का होगा काम
बिलावर में नाज नहर, लिफ्ट सिंचाई योजना डडवाडा, लिफ्ट सिंचाई योजना मांडली के अलावा कमांड क्षेत्र विकास परियोजना टिल्ला, देवल, ढेर, पथियाल, दुरूंग, रामपुर और बजवाल के फील्ड चैनल मजबूत किए जाएंगे।
उधर, कठुआ में डी-2, डी-5, डी-6, डी-7 और डी-9 (चरण-I) बरमोरा गांव, तरफ मंझली, कुकेचक, चनग्रां, चक द्रब खान, बडाला, अजीजपुर, जखबड़, लच्छीपुर, गोकलचक, निहालपुर, पृथ्वीचक, बागचक, पटयारी, ज्वालापुर, फलोट, किसान नगर में फील्ड चैनल की रिमाडलिंग और निर्माण का काम किया जाएगा।