फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Now instead of eight, paddy will be procured in ten mandis

अब आठ के बजाए दस मंडियों में होगी धान की खरीद

विज्ञापन
Now instead of eight, paddy will be procured in ten mandis
कठुआ। जिला में धान की बंपर पैदावार को देखते हुए एक बार फिर गत बने धान खरीद के रिकार्ड को तोड़ने की कृषि विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके तहत भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से जिला भर में दस मंडियों के माध्यम से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

खरीफ के दौरान जिला भर के 28 हजार हेक्टेयर में लगने वाली धान की फसल में अर्ली वैराइटी की फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। वहीं नवंबर माह से धान की सभी प्रजातियों की कटाई शुरू हो जाएगी। जिसे देखते हुए कृषि विभाग ने भी पूर्व में खोली जाने वाली आठ मंडियों को खोल दिया है। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए कठुआ के कीड़िया गंडयाल और हीरानगर के मुकुंदपुर में भी मंडियों को खोला जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिला में धान खरीद के लिए भजवाल, नगरी, जखबड़, पल्ली मोड़, छन्न रोड़िया, सांझी मोड़, कुंदे चक और डुंगाड़ा में आठ मंडियों के माध्यम से किसानों की फसल की खरीद की जाती रही है। बीते साल इन आठ खरीद केंद्रों पर दो लाख 41 हजार कुंतल धान की खरीद की गई थी जो कि जम्मू कश्मीर में सर्वाधिक रहा है। कृषि प्रधान जिला में इस बार इससे भी अधिक फसल के उत्पादन होना तय है। वहीं सरकार की ओर से बीते कुछ सालों से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को देखते हुए किसानों का रुझान अब मोटे धान की ओर बढ़ रहा है। अब बासमती व 1121 जैसे प्रजाति की खेती करने वाले किसान भी मोटे धान की खेती को प्राथमिकता दे रहे। ऐसे में बढ़ती उपज केेे खरीद केंद्रों पर आना तय है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अब पड़ोसी राज्य में जाने वाला धान भी इन्हीं खरीद केंद्रों पर आना शुरू हो चुका है। ऐसे में पुराने रिकार्ड से भी ज्यादा खरीद होगी ऐसा अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे धान के उत्पादन को देखते हुए किसानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मंडियां भी खोली जा रही है। जिसमें दो नई मंडियां मंजूर हुई है। जिसमें कीड़िया गंडयाल में मंडी शुरू हो चुकी है वहीं मुकंदपुर में एक दो दिनों में मंडी शुरू कर दी जाएगी। जहां दिसंबर माह तक खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed