{"_id":"6858077e3fea156e77089603","slug":"no-toilet-facility-even-after-spending-lakhs-kathua-news-c-201-1-knt1006-121268-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लाखों खर्च के बाद भी शौचालय की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लाखों खर्च के बाद भी शौचालय की सुविधा नहीं
Sun, 22 Jun 2025 07:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Jun 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
बिलावर डुग्गैन डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत बना सार्वजनिक शौचालय बना शोपीस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। छलां चौक में बिलावर डुग्गैन डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत बना सार्वजनिक शौचालय महज शोपीस बनकर रह गया है। शौचालय के भीतर जगह-जगह गंदगी पसरी है। मुख्य सड़क से शौचालय की ओर जाने के लिए मार्ग भी उपलब्ध नहीं है और शौचालय झाड़ियों में ढका पड़ा है। इसके चलते लोग शौचालय में जाने से कतरा रहे हैं।
शौचालय के अंदर यूरिनल की हालत बेहद खराब है, पाइपें गायब हैं और वॉश बेसिन खराब पड़ी हैं। लोगों ने बताया कि गंदगी के कारण टॉयलेट की तरफ जाने वाले लोग दरवाजे पर पहुंच कर कदम पीछे खींच लेते हैं। विभाग को पिछले कई वर्षों से इस समस्या से अवगत करवा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस पड़ी है। शौचालय के बाहर वाली दीवार में लाखों रुपये खर्च कर संबंधित विभाग की ओर से टाइल लगाई गई है, लेकिन चौक पर आने वाले यात्रियों का दुकानदारों को इसका लाभ नहीं मिलने के कारण शौचालय मात्र शोपीस बनकर रह गया है। इसके साथ शौचालय में पर्याप्त पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। छलां बाजार के दुकानदारों सहित आने जाने वाले राहगीरों और यात्रियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
छलां में मुख्य बस स्टॉप होने के कारण चौक में आमतौर पर यात्रियों का आवागमन रहता है। शौच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्री भी खुले में शौच करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से शौचालय को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। राज कुमार, अरुण कुमार, चंद, अमित कुमार, मनोज कुमार, शान शर्मा और यशपाल ने संबंधित विभाग से शौचालय को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
जल्द नए आए हुए सीओ के समक्ष इस मामले को रखेंगे और समाधान खोजने का प्रयास करेंगे।
राजेश लखन, सीईओ पर्यटन विभाग