फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   No Drain at Roads, Rain Water Gone in Houses

Kathua News: नालियां न होने से सड़क पर बह रहा पानी, दलदल से आवाजाही बंद

विज्ञापन
No Drain at Roads, Rain Water Gone in Houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी सड़क पर लगभग आधा किलोमीटर हिस्से में चौगान से पडोत्रा बावली तक नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। पानी सड़क के बीचोंबीच बह रहा है जिस कारण सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। दलदल की स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही बंद है।
इसके अतिरिक्त सड़क के नजदीक बने मकान में सड़क के पानी का बहाव होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर लोक निर्माण विभाग हीरानगर के प्रति रोष व्यक्त किया और नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार इस काम में देरी कर रहा है। मकवाल निवासी दत्त कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क का पानी उनके घरों तक पहुंच गया है। जलभराव से मकानों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मंत कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई। लोगों को बरसात में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर एकत्रित महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों आदि ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क का काम पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed