फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nine more dengue patients found, figure rises to 52

Kathua News: डेंगू के नौ और मरीज मिले, आंकड़ा बढ़कर 52

विज्ञापन
Nine more dengue patients found, figure rises to 52
जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को नौ और मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। वहीं 24 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को विभाग की ओर से जारी की जाने वाली दैनिक रिपोर्ट के अनुसार 9 नए डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें पांच मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जबकि चार अन्य को उनके घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। ताजा सामने आए मामलों में शहर के वार्ड 3 में 34 वर्षीय महिला, वार्ड 4 में 10 वर्षीय बालक व 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 13 में 30 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 14 में 28 वर्षीय महिला व 32 वर्षीय व्यक्ति, बरनोटी में 32 वर्षीय महिला, गोविंदसर में 22 वर्षीय महिला और चक गोटा में 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और किसी को रक्त संक्रमण या गंभीर जटिलता नहीं हुई है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता और फॉगिंग अभियान चलाया है। इसमें मुट्ठी जगीर, शिवा नगर और शहर के वार्ड विभिन्न वार्ड में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित के साथ लगने वाले सभी 50 से अधिक घरों में मच्छररोधी व लारवा नाशक की स्प्रे किया। इसके अलावा मलेरिया विंग ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों हीरानगर, बिलावर, बसोहली, बनी, और परोल में घर-घर जाकर जांच की, जिसमें कई स्थानों पर लार्वा की उपस्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैणा ने बताया कि विभाग सतर्क है और नियमित निगरानी, जांच, और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार या लक्षण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed