{"_id":"67cca68ad7b36d7c5b02443f","slug":"new-bridge-will-ready-soon-kathua-news-c-201-1-knt1002-118075-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बरसात से पहले भाग नाले पर तैयार हो जाएगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बरसात से पहले भाग नाले पर तैयार हो जाएगा नया पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 20.32 करोड़ की लागत से 300 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा पुल किया जा रहा निर्मित
- ओल्ड सांबा-कठुआ रूट से पंजाब जाने वाले लोगों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। इस बरसात से पहले भाग नाले पर नया पुल तैयार हो जाएगा। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ओल्ड सांबा-कठुआ (ओएसके) रोड को कोटपुन्नू और पंजाब से जोड़ने वाली सड़क पर बन रहा यह पुल लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी।
इस नाले पर मौजूद पुराना पुल बेहद संकरा है। इसकी हालत भी बिगड़ चुकी है जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नया पुल बनने से लोगों की दिक्कतें कम होंगी और नाले पर दो पुलों होने से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही होगी। 20.32 करोड़ की लागत से बन रहा 300 मीटर लंबा पुल बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन तैयार कर रहा है। इसके बनने से इस रूट पर यातायात बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
इस रूट पर यातायात फिर बढ़ेगा
कोटपुन्नू के पूर्व सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि नाले पर पुराना पुल खस्ताहाल हो चुका है जिस वजह से इस रूट पर लोगों का आना-जाना पहले से कम हो गया है। लेकिन नया पुल बनने से इस रूट पर फिर से यातायात बढ़ेगा। ओल्ड सांबा-कठुआ सड़क से पंजाब जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी
सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी ने कहा कि ओल्ड सांबा-कठुआ रूट से जुड़े सीमावर्ती इलाके के लोग पंजाब जाने के लिए ज्यादातर इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पुराने पुल की हालत खराब होने के कारण लोगों को मजबूरन हाईवे से होकर पंजाब जाना पड़ता है। भाग नाले पर बन रहा नया पुल लोगों के लिए नई उम्मीद होगा। अगर यह बरसात से पहले तैयार होता है तो यह लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भाग नाले पर बन रहे पुल का काम अंतिम चरण में है। बहुत जल्द पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बरसात से पहले यह काम पूरा करवाने के प्रयास जारी हैं।
- गरीब दास, ऐई बीआरओ।