{"_id":"6817c127bf9106aba008dd3e","slug":"neet-candidates-are-troubled-by-physics-questions-the-fight-will-be-tough-kathua-news-c-201-1-knt1006-119856-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भाैतिक विज्ञान के सवालों से परेशान हुए नीट अभ्यर्थी, कठिन होगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भाैतिक विज्ञान के सवालों से परेशान हुए नीट अभ्यर्थी, कठिन होगी लड़ाई
Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 05 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : kathua
- केंद्रीय विद्यालय कठुआ, लखनपुर, आर्मी स्कूल कठुआ और राजकीय डिग्री कॉलेज में हुई परीक्षा
कठुआ। जिले के चार केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह दिखा। अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी एडीसी विश्वजीत सिंह ने बताया कि दोपहर दो से शाम पांच बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की देखरेख में 1228 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के प्रबंध किए गए थे। परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन पहले से सजग रहा। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय कठुआ, केंद्रीय विद्यालय लखनपुर, आर्मी स्कूल कठुआ और राजकीय डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में कड़े सुरक्षा के इंतजाम रहे। 95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।
तीन घंटे पहले ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। हालांकि सुरक्षा कारणों से सभी प्रतिभागियों को दोपहर एक बजे के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति प्रदान की गई। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिलीजुली रही। किसी ने परीक्षा को गत वर्ष के मुकाबले कठिन बताया तो कोई प्रश्न पत्र में आए भौतिक विज्ञान से पूछे गए प्रश्नों से परेशान दिखा। राजकीय डिग्री कॉलेज में परीक्षा खत्म होते ही बड़ी संख्या में अभिभावकों और उनके वाहनों के कारण सड़क पर जाम लग गया। मगर पुलिस कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा में आए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान से जुडे़ प्रश्न तो ठीक रहे, लेकिन भौतिकी विज्ञान के प्रश्नों ने काफी परेशान किया है। उम्मीद है कि परिणाम अच्छा होगा।
- भूमिका, अभ्यर्थी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दूसरी बार परीक्षा में शामिल हुए हैं, इस बार के प्रश्न पत्र में कुछ कठिन प्रश्न थे। मगर गत वर्ष बिना किसी विशेष तैयारी के परीक्षा दी थी। इसके कारण परिणाम अच्छा नहीं रहा, लेकिन इस बार अच्छा परिणाम आएगा।
- विशेष, अभ्यर्थी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा की तैयारी के दौरान पिछले तीन सालों के प्रश्न पत्रों को ध्यान में रखकर तैयारी की थी। मगर इस बार का प्रश्नपत्र पिछले कई सालों से भी कठिन आया है। ऐसे में कड़ी मेहनत के बाद भी निराश हूं।
रविंदर, अभ्यर्थी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षा के दौरान आने वाले सभी प्रश्न कठिन थे। इसमें भौतिक विज्ञान के प्रश्न सबसे ज्यादा परेशान करने वाले रहे, जो परिणाम को बिगाड़ सकते हैं।
- स्मृति, अभ्यर्थी