फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   navratr

घंटों कतारों में रहकर मिले माता के दर्शन

विज्ञापन
navratr
हीरानगर के किला माता मंदिर मे प्रवेश से पहले जांच करते सुरक्षाकर्मी। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। प्रथम नवरात्र के अवसर पर उपमंडल के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांवों में सुबह व शाम भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। माता के जयकारे लगाते हुए लोग दर्शनों के लिए घंटों कतारों में खड़े रहे।
विज्ञापन

नवरात्र शुरू होने पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। जिससे दुकानदार भी खुश हैं। किला माता मंदिर में मां काली के दर्शनों के लिए सुबह ही लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। कोरोना नियमों का ध्यान रखते हुए मास्क पहने लोगों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। बिना टीकाकरण के मंदिर आने वाले लोगों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने यहां टीम तैनात की है।
विज्ञापन

माता चिंतपूर्णी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हालांकि, कोरोना नियमों के चलते इस बार मंदिरों में मेले के आयोजन नहीं किए गए हैं। जिससे बच्चों को काफी निराश होना पड़ा। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने सुबह सभी मंदिरों में जाकर माथा टेका और सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। लोग मंदिरों में आएं, लेकिन कोरोना नियमों का पूरा ख्याल रखें। इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed