फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   National Voter Day Celebrate in Police Line

Kathua News: मताधिकार का प्रयोग करने की पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
National Voter Day Celebrate in Police Line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिला पुलिस की ओर से विभिन्न थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रनिर्माण के लिए मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
जिला पुलिस कार्यालय की ओर से मुख्य शपथ समारोह का आयोजन जिला पुलिस लाइन में किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क और डीएसपी मुख्यालय मंजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एडिशनल एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा और भावी मतदाताओं में उनके वोट के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा कर लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करना है।
विज्ञापन

बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ''मतदान से बढ़कर कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से मतदान करूंगा'' है। उन्होंने प्रतिभागियों से चुनावी प्रक्रियाओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed