फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Nagrota Panchayat's drinking water problem will be solved at a cost of three crores

तीन करोड़ की लागत से होगा नगरोटा पंचायत की पेयजल समस्या का समाधान

विज्ञापन
Nagrota Panchayat's drinking water problem will be solved at a cost of three crores
कठुआ। कंडी क्षेत्र के नगरोटा पंचायत में व्याप्त पेयजल संकट का अब पूरी तरह से समाधान हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से पंचायत में एक नए ट्यूबवेल के साथ दो ओवरहेड टैंकों के निर्माण को हरी झंडी मिली गई है।
विज्ञापन

गांव में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए हुई इस पहल के संबंध में सरपंच बिक्की शर्मा ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व हुए आउटरीच कार्यक्रम के दौरान उनके गांव में आए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष उन्होंने इस समस्या को उठाया था। जिस पर सरकार द्वारा कदम उठाते हुए नए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक के निर्माण को मंजूरी दी है। करीब तीन करोड़ की लागत से पंचायत केे कल्याणपुर गांव में नए ट्यूबवेल के साथ एक ओवरहेड टैंक और नगरोटा में एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। इसके अलावा पूरी पंचायत में लगी विभाग की सभी पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के साथ पंचायत के कुछ स्थानों पर जहां अब तक पानी की सप्लाई नही थी वहां भी लाइनें पहुंचाई जानी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए जलशक्ति विभाग के पास फंड आ चुके हैं और जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू होगा। सरपंच ने कहा कि करीब 5 हजार की आबादी वाली पंचायत की पेयजल की जरूरत को पूरा करने के हालांकि पहले से ही ट्यूबवेल मौजद है, लेकिन इससे साथ लगती मेरथ पंचायत को भी पानी सप्लाई किए जाने से दोनों ही पंचायत में रहने वाले लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता था। पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए किए जाने वाले ढांचे के विकास से इस समस्या का पूरी तरह से समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed