फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mughal Road closed fourth day

मुगल रोड चौथे दिन भी बंद

Mon, 14 Dec 2015 01:43 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mughal Road closed fourth day

राजोरी-पुंछ जिलों के साथ जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही रविवार को चौथे दिन भी बंद रही। बुधवार को हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


मुगल रोड पर रविवार को दोपहर बाद फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। सुबह से ही मौसम काफी खराब था। पहले बूंदाबांदी और फिर दोपहर बाद करीब एक बजे से बर्फबारी का सिलासिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर पीर की गली से लेकर कश्मीर घाटी के शोपियां तक बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी के चलते पहले से गिरी बर्फ को हटा रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू बनाने में दिक्कक्तें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल रोड पर गिरी बर्फ हटाने के लिए मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। जब तक बर्फबारी का सिलसिला रुक नहीं जाता, बर्फ हटाने के काम में तेजी नहीं लाई जा सकती।


जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर पहले ही कुछ स्थानों पर चार से पांच फुट के करीब बर्फ जमा हो चुकी थी। पहले गिरी बर्फ को अभी पूरी तरह से हटाया नहीं गया था कि फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed