फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mobile network does not live in border villages

सीमावर्ती गांवों में नहीं रहता है मोबाइल नेटवर्क

विज्ञापन
Mobile network does not live in border villages
हीरानगर। सीमावर्ती गांवों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कमजोर नेटवर्क के कारण इंटरनेट सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से पढ़ने वाले बच्चों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नायब सरपंच कुलदीप राज ने कहा कि ज्यादातर सीमावर्ती गांवों में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं रहता। इंटरनेट चलाना तो दूर फोन पर बात करने के लिए भी घरों से बाहर या छत पर जाना पड़ता है। कुछ विद्यार्थियों की पढ़ाई में इंटरनेट की अहम भूमिका है। ऐसे में कमजोर नेटवर्क के चलते विद्यार्थियों को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर इन इलाकों में मोबाइल कंपनियों ने नेटवर्क कम रखा है। लेकिन सीमावर्ती युवाओं के लिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोई और विकल्प देखा जाना चाहिए। रतन चंद ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क कंपनियां यहां के लोगों की समस्या को समझने का प्रयास करें। आज के युवाओं के लिए इंटरनेट बेहद जरूरी हो चुका है। इस ओर मोबाइल कंपनियों सहित सरकार को भी ध्यान देने की जरूरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed