फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   MLA visited the areas affected by cloudburst

Kathua News: विधायक ने बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Wed, 20 Aug 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 20 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
MLA visited the areas affected by cloudburst
कठुआ। विधायक डॉ. भरत भूषण ने कठुआ जिले के बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित गांवों की स्थिति का जायजा लिया और राहत व पुनर्वास कार्यों को लेकर प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने आईटीआई रोड कठुआ, वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 8 परलीवंड में जाकर हकीकत देखी। इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी और कीचड़ सात फीट तक घरों में घुस चुका है। बागड़ा गांव में बादल फटने की घटना में दो लोगों की जान गई थी। डीडीसी उपाध्यक्ष ने मृतकों के अंतिम संस्कार में भाग लिया, जबकि विधायक ने प्रशासन की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज कठुआ पहुंचाया। टीम ने मेडिकल कॉलेज में घायलों का हालचाल जाना और विधायक ने प्राचार्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके उपरांत विधायक ने टीम के साथ दिलवान पंचायत का दौरा किया। बागड़ा गांव की घटना में यह बुरी तरह प्रभावित हुई है। यहां पटौली से दिलवां तक की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और कई घर व बस्तियां तबाही की चपेट में हैं। दिलवां हाई स्कूल की चहारदीवारी और खेल मैदान भी बह गया है। खरोट और जंगलोट पंचायतों में भी बादल फटने से कई सड़कें और स्थानीय क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। कनियाड़ी और पटियाड़ी क्षेत्रों में संपत्ति और ढांचागत नुकसान अत्यधिक हुआ है। कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, वाहन बह गए हैं और आंतरिक सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। डॉ. भरत भूषण ने जल शक्ति विभाग और विद्युत विकास विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि पानी और बिजली की आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि दिलवां पंचायत में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसे प्राथमिकता पर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed