{"_id":"68167583c9d3e50ddc02aed6","slug":"mla-bhushan-demanded-to-make-isbt-functional-soon-kathua-news-c-201-1-knt1009-119835-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विधायक भूषण ने आईएसबीटी को जल्द कार्यात्मक बनाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विधायक भूषण ने आईएसबीटी को जल्द कार्यात्मक बनाने की रखी मांग
Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 04 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
सड़क परिवहन निगम प्रबंध निदेशक से की मुलाकात
कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर कठुआ स्थित बने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) को कार्यात्मक बनाने की मांग की गई।
शनिवार को मुलाकात के दौरान डॉ. भूषण ने प्रबंध निदेशक बताया कि आईएसबीटी के कार्यात्मक न होने से स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय राजधानी सहित अन्य शहरों में जाने में कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने विधानसभा के पटल पर दोहराया था कि जल्द आईएसबीटी को शुरू किया जाएगा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लिहाजा इसे जल्द शुरू किया जाए। इसके अलावा डॉ. भूषण ने कोरोना काल में कठुआ और पठानकोट के बीच बंद एसआरटीसी बस सेवा को फिर से शुरू करने की वकालत की गई। इस पर सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सारंगल ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को शुरू किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में आ रही समस्या का समाधान निकल सके। इसके बाद स्थानीय विधायक ने शहरी स्थानीय निकाय निदेशक मनीषा सरीन से भी मुलाकात कर नगर परिषद कठुआ और लखनपुर और नगरी नगर समितियों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की गई। संवाद