{"_id":"66e0adb78d935b907e0f81b4","slug":"mining-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113051-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रावी दरिया में अवैध खनन के सात रूट खोदकर किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रावी दरिया में अवैध खनन के सात रूट खोदकर किए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुसा। पंजाब और जम्मू कश्मीर की सरहद पर अवैध खनन को लेकर दोनों प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध माइनिंग रूट खोदकर बंद कर दिए हैं।
रावी दरिया में सरहद का फायदा उठाते हुए अवैध खननकर्ता पुलिस की दबिश पर दूसरे क्षेत्र में भाग निकलते थे। वहीं मुख्य सड़कों पर नाकों की वजह से दरिया के बीचोंबीच बने दर्जनों अवैध रूट का इस्तेमाल खनन सामग्री की तस्करी के लिए किया जा रहा था। उनके खिलाफ दोनों ओर से पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।
मंगलवार को पठानकोट से सुजानपुर थाने की पुलिस टीम और कठुआ से लखनपुर थाने की पुलिस टीम ने रावी दरिया के विभिन्न अवैध रूप पर कार्रवाई शुरू की। जिला पुलिस प्रमुख दीपिका के निर्देश पर लखनपुर थाना प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया ने टीम सहित कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से सात अवैध रूट को सील करते हुए अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में प्रशासन की ओर से दो दर्जन के लगभग स्टोन क्रेशरों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में स्टोन क्रेशर जिले में सक्रिय हैं। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पंजाब और जम्मू कश्मीर में खनन माफिया की ओर से लगातार रावी दरिया का सीना छलनी किया जा रहा था। उन इलाकों में भी अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है, जहां खनन पर पूरी तरह से रोक है। खनन विभाग की ओर से हाल फिलहाल में दर्जनों ऐसे वाहनों को भी जब्त किया गया है, जो अवैध खनन के बाद निर्माण सामग्री ढोने का काम कर रहे थे। कठुआ पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी सूरत में अवैध खनन को नहीं होने दिया जाएगा और यह अभियान रूटीन में जारी रहेगा, जब तक अवैध खनन पूरी तरह से रुक नहीं जाता।
..................
उज्ज दरिया में भी बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध खनन
सिर्फ रावी दरिया ही नहीं, बल्कि पंजाब से सटा उज्ज दरिया भी अवैध खनन का बड़ा अड्डा बन चुका है। खनन माफिया की ओर से तय मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए हजारों टन माल का अवैध दोहन कर तस्करी की जा रही है। रोजाना नगरी और कोटपुन्ने के रास्ते सैकड़ों वाहन रात के अंधेरे में ओवरलोडिंग करते हुए अवैध खनन की गई निर्माण सामग्री विभिन्न इलाकों में लेकर जाते हैं। दिन और रात इन इलाकों में चलने वाले ये टिप्पर हादसों को भी न्यौता दे रहे हैं।
विज्ञापन
........
सुबह पांच और शाम के समय दो चिन्हित जगहों पर जेसीबी की मदद से अवरोधक तैयार कर दिए गए हैं। ये अवैध खनन के रूट हैं, जहां से वाहन रावी दरिया में खनन के बाद पड़ोसी राज्य की ओर चले जाते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर पंजाब पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है। आने वाले दिनों अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।
-त्रिभुवन खजूरिया थाना प्रभारी, लखनपुर