फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Minibus conductors charge more fare

अधिक किराया वसूलते हैं मिनी बसों के कंडक्टर

विज्ञापन
Minibus conductors charge more fare
बिलावर। उपमंडल की सड़कों पर चलने वाले मिनी बसों के कंडक्टरों पर स्थानीय लोगों ने सवारियों से अधिक किराया वसूलने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ज्यादातर मिनी बसों पर किराया सूची नहीं चस्पाई गई है। कहा के मिनी बसों के कंडक्टर सरकार की ओर से निर्धारित किए गए किराए से अधिक किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के बिलावर जिला प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन पवन कुमार शर्मा और अन्य लोगों ने बताया के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से निर्धारित की गई किराए की सूची के अनुसार 3 किलोमीटर सफर करने पर सात, पांच किलोमीटर सफर करने पर 12 ,10 किलोमीटर सफर करने पर 15, 15 किलोमीटर सफर करने पर 17 और 20 किलोमीटर सफर करने पर 22 रुपया किराया प्रति सवारी निर्धारित किया गया है। लेकिन उपमंडल के सभी लिंक रूटों पर चलने वाली मिनी बसों के कंडक्टर सवारियों से निर्धारित किराए के बजाय डेढ़ गुना ज्यादा किराया वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मिनी बसों पर किराया सूची नहीं चस्पाई गई है। जिससे हर दिन यात्रियों से मिनी बसों के कंडक्टर अधिक किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस विभाग के साथ राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बजरंग दल के बिलावर जिला के सह मंत्री विजय कुमार ने बताया के कई बार जब यात्री कंडक्टरों से मनमाना किराया वसूलने का विरोध करते हैं तो ज्यादातर मिनी बस के कंडक्टर मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द मिनी बसों के मनमाने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई करे। विश्व हिंदू परिषद और अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध तहसीलदार बिलावर से संज्ञान लेने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री वाहनों पर किराया सूची चस्पा करना अनिवार्य है। अधिकारी ने कहा कि उनके पास अभी तक लिखित में शिकायत नहीं आई है, फिर भी अगर कोई कंडक्टर सवारियों से अधिक किराया वसूलता हुआ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed