फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Minibus challaned for carrying more passengers than capacity, motorcycle seized

Kathua News: क्षमता से ज्यादा सवारी ढोने में मिनी बस का चालान, मोटरसाइकिल सीज

विज्ञापन
Minibus challaned for carrying more passengers than capacity, motorcycle seized
उप मंडल की अलग-अलग सड़कों पर वीरवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन में मिनी बस का चालान कर दिया और एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। बस के खिलाफ क्षमता से ज्यादा सवारी ढोने के आरोप में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कटली सड़क और धार डूगनु सड़क पर डीटीआई मनोहर लाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की और ओवरलोडिंग में एक मिनी बस का चालान किया। कटली सड़क पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। यातायात विभाग ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया। डीटीआई ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है इसलिए सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी सवारी को कोई परेशानी पेश आती है तो वह यातायात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed