{"_id":"374ba17488f4d27aed882155957fb02a","slug":"milk-products-sight-of-profiteers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध पदार्थों पर मुनाफाखोरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध पदार्थों पर मुनाफाखोरों की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sat, 11 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके किचन में पहुंच रहा दूध और गाड़ा दही कहीं पाउडर मिला तो नहीं है। जी हां शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों पाउडर मिले दूध की सप्लाई जोरों पर है।
विज्ञापन
विभाग की नाक तले हो रहे इस गोरखधंधे में कुछ मुनाफाखोर दुकानदार भी शामिल हैं। अब जबकि दुग्ध पदार्थों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं ऐसे में उपभोक्ता इस सीजन में भी त्योहारों का सही लुत्फ नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
मिलावटी खोए के साथ ही शहर और ग्रामीण इलाकों में दूध की सप्लाई में भी मिलावट को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न रूटों का इस्तेमाल कर जहां मुनाफाखोर मिलावटी खोया राज्य में पहुंचाने में जुटे हैं वहीं शहर के कुछ दुग्ध विक्रेताओं की मिलीभगत से पाउडर दूध का जहर भी लोगों की सेहत को नासाज करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
सस्ते दूध पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं।बड़ी बात यह कि इसी दूध से मिठाईयां तैयार की जा रही है। हैरत की बात है कि विभाग आंखे मूंद कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर खामोश है।
कार्रवाई के नाम पर कुछ अधिकारी हर बार त्योहारों में बाजार का चक्कर लगाकर लौट जाते हैं। बड़े मुनाफाखोर अभी भी विभाग की पहुंच से दूर हैं।