फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Message of environmental protection and healthy life given by cycling

Kathua News: साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विज्ञापन
Message of environmental protection and healthy life given by cycling
विश्व पर्यावरण दिवस पर कठुआ में साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। साइक्लोथॉन और वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। डीसी कठुआ राजेश कुमार ने जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ के सहयोग से आयोजित साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों के साथ साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित कर रहा है। इसलिए विकास की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण अभियानों में भाग लेने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की। डीसी राजेश कुमार ने नशा मुक्ति अभियान पर भी जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू संस्कृति स्कूल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों और समाज को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इसमें प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा-मुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आरटीओ कठुआ सुरिंदर शर्मा, एसीआर विश्व प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed