फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Menhol open invitation to events in the streets

गलियों में खुले मेनहोल से हादसों को न्योता

Fri, 28 Nov 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 28 Nov 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
Menhol open invitation to events in the streets

शहर की गलियों में चलना मुश्किल होने लगा है। सेंटर ड्रेन के टूटे मेनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों को अपने घर के बाहर ही आवाजाही करते समय दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि किसी गली में स्ट्रीट लाइट का अभाव है तो शाम ढलने के बाद कब हादसा हो जाए कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


दरअसल कठुआ शहर की गलियों में कई जगह मेनहोल के ढक्कन या तो जर्जर हैं या फिर टूट चुके हैं। इनकी समय रहते मरम्मत करने का काम अधर में लटका है।

शहर में सौ से अधिक मेनहोल के ढक्कन टूटे हैं। गलियां चौड़ी होने की वजह से वाहनों की आवाजाही बढ़ी है। रात के समय मेनहोल के टूटे ढक्कन हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न वार्डों की मुख्य गलियों में मेनहोल परेशानी का सबब बने हैं। हाल के दिनो में इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन के पास शिकायतें भी पहुंची हैं लेकिन फंड के अभाव में परिषद प्रशासन मेनहोल के ढक्कन की मरम्मत अथवा बदलने की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल के अनुसार परिषद के पास मुलाजिमों को वेतन देने योग्य पैसा भी नहीं है।

शहर के मेनहोल के ढक्कन बदलने और जरूरत के अनुसार डस्टबिन लगाने के लिए पैसे की जरूरत है। नगर परिषद प्रशासन ने जिला प्रशासन से साढ़े पांच लाख रुपये मांगे हैं। यदि यह राशि मिल जाए तो परिषद छिटपुट मरम्मत कार्य करवा सकेगा।

बहरहाल उन्होंने कहा कि परिषद ने अपने स्तर पर कुछ मेनहोल के ढक्कन बदलवाए भी हैं लेकिन बड़ी संख्या में अभी भी टूटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed