{"_id":"68a3953dcd23d83e220c60e3","slug":"mender-news-heavy-rain-news-kathua-news-c-271-1-men1001-100252-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भारी बारिश से भूस्खलन<bha>;<\/bha> एक घर को नुकसान, लोगों में दहशत का माहाैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भारी बारिश से भूस्खलन<bha>;</bha> एक घर को नुकसान, लोगों में दहशत का माहाैल
Tue, 19 Aug 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में सड़क पर नाले में आई बाढ़ से कार निकालते कार चालक
- फोटो : Samvad
मेंढर। उपजिले और इसके आस पास सटे इलाकों में सोमवार सुबह से लेकर दोपहर बाद करीब चार बजे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे नदी-नालों में ज्यादा पानी आया जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
मूसलाधार बारिश होने से मेंढर उपजिले के सरहुति गांव में आज फिर भूस्खलन के कारण एक घर को नुकसान पहुंचा और एक पशु घर मलबे में दब गया। घर के मालिक का नाम मोहम्मद शौकत पुत्र मोहम्मद सदीक बताया गया है। उधर मेंढ़री नदी में सुबह अचानक पानी का बहाव बढ़ जाने से एक पुरुष नदी में फंस गया जिसको स्थानीय लोगों ने रस्से डालकर बड़ी मेहनत और होशियारी से सुरक्षित बाहर निकाला।
सनद रहे कि पिछले कईं दिनों से प्रशासन और सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है कि मौसम में खराबी के कारण ज्यादा वर्षा हो सकती है और भूस्खलन भी हो सकता है।
विज्ञापन
नदियों में पानी ज्यादा आने के कारण नदियों नालों के पास सटे घरों दुकानों को नुक्सान पहुंच सकता है और किसी को भी नदी-नालों के पास जाने से बचना चाहिए। प्रशासन पूरी तरह स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। संवाद