{"_id":"6287f08c8e9e3342593f641f","slug":"meeting-kathua-news-jmu2602337143","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता
विज्ञापन
कठुआ स्थित कार्यालय में बैठक करते एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अव्यवस्थित चल यातायात पर जम्मू कश्मीर एक्ससर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन ने गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेकर समाधान किए जाने की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि हाइवे पर स्थित शहर के कालीबड़ी चौक और जीएमसी कठुआ के मुख्य गेट पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के जमावड़े के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा शहर के कालीबड़ी से लेकर मुखर्जी चौक पर पार्किंग न होने से वाहन चालकों की परेशानी उठाते हुए कहा कि इसका समाधान करने की सख्त जरूरत है। लेकिन दुर्भाग्य से इस ओर किसी का ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर ही ज्यादातर बैंक, सरकारी कार्यालय और शॉपिंग सेंटर हैं। जिनके पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है। लोगों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था को सुधारने के बजाए इन वाहनों को उठाकर राजस्व बटोरने में ही लगी हुई है। शहर में कोई ऐसा दिन नही होता जब ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के चालान न काटती हो। जबकि व्यवस्था बनाए रखने के बार में जब कोई बात की जाती है तो वहीं स्टाफ कम होने का रटारटाया जवाब मिलता है। उन्होंने प्रशासन से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह, उपप्रधान बलबीर सिंह, सुखराम, जाट राज शर्मा, रतन वर्मा, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे।