{"_id":"615b56618ebc3e62494ab042","slug":"meeting-kathua-news-jmu2450824113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशबू भगत जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की कठुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हुई घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशबू भगत जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की कठुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हुई घोषित
जखबड़ में अपनी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करती खुशबू भगत, संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर अपनी पार्टी में शामिल हुईं नेत्री खुशबू भगत को कठुआ विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया गया है। उनके नाम की घोषणा के लिए पार्टी ने जखबड़ गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।
विज्ञापन
सोमवार को आयोजित हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रांतीय प्रधान मंजीत और महासचिव फकीर नाथ मौजूद रहे। इस मौके पर खुशबू भगत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य लोगों की आवाज बुलंद करना है। अब पार्टी ने उन्हें कठुआ विस क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह एड़ी-चोटी का जोर लगाकर पार्टी को मजबूत करेंगी।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लोगों का हक छीना है। महंगाई बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ाई हैं। लोगों को राहत दिलाने के लिए पार्टी लड़ेगी। जिला प्रधान और पूर्व विधायक प्रेमलाल ने कहा कि अगर महंगाई को लेकर केंद्र का ऐसा ही रवैया रहा तो यहां के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर जिला उपप्रधान इकबाल कृष्ण मस्की, जिला महासचिव कनव खजूरिया, महासचिव पुरुषोत्तम, सचिव रण सिंह जसरोटिया, देवेंद्र चलोत्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।