{"_id":"614396338ebc3ed52d197eb5","slug":"meeting-kathua-news-jmu243795583","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर किसानों को बताए जैविक खेती के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर किसानों को बताए जैविक खेती के फायदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली। कृषि विभाग ने पंचायत पुंडा के वार्ड 4 सतरोह में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने केमिकल फर्टिलाइजर के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल न करते हुए ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। केमिकल फर्टिलाइजर के नुकसान की जानकारी मिलने के बाद लोग हैरान रह गए। उन्होंने भविष्य में फसलों के लिए जैविक खाद का ही इस्तेमाल करने का फैसला लिया। शिविर में उपस्थित लोगों को जैविक खाद बनाने की विधि भी बताई गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि वे जैविक खाद विभाग के स्टोर से आसानी से ले सकते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी सदस्य तेजिंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इस तरह के प्रयास कर रहे हैं। जैविक खेती से किसानों को लाभ मिलेगा, और आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम में एसडीओ कठुआ, एसडीओ बसोहली, पंच, सरपंच और अन्य लोग उपस्थित रहे।