फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Meeting

लखनपुर में लगा जन शिकायत निवारण शिविर

विज्ञापन
Meeting
लखनपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिला प्रशासन को आम जनता के द्वार तक ले जाते हुए उनकी शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए उपायुक्त राहुल यादव ने लखनपुर में जन संपर्क शिविर का आयोजन किया। इसमें पंचायती राज संस्थाओं ने सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को पेश कर उनका तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पंचायत माह के सरपंच ने निर्माण सामग्री की दरें निर्धारित करने और पंचायत स्तर पर विकास को गति देने की मांग की। उन्होंने मिनी बसों में ओवरलोडिंग, लखनपुर से हटली तक सड़क की समस्या और छात्रों को ऑनलाइन कक्षाएं लेने में सुविधा के लिए बेहतर इंटरनेट का मुद्दा भी उठाया। वहीं, यूथ फेडरेशन ने लखनपुर क्षेत्र के लिए खेल का मैदान और मिट्टी के कटाव से बचने के लिए क्रेट की मांग की। सरपंच पंचायत रसूह ने अपन पंचायत में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग करते हुए लगातार बारिश के कारण मक्की की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन रविंद्र शर्मा ने कस्बे के विकास के लिए परिसीमन कराने के अलावा कम वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए पहले से लगाए गए 22 ट्रांसफार्मरों को चालू करने की मांग की। उन्होंने पीएचसी और सरकारी हाई स्कूल को अपग्रेड करने और स्थानीय लोगों के लिए टोल प्लाजा लखनपुर पर टोल से छूट की मांग की। कार्यक्रम में कीड़ियां गंडयाल से डीडीसी सदस्य डॉ. श्वेता ने हटली मोड-ढोल खड्ड और हटली-घुन्नी रोड के जीर्णोद्धार की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को शिविर के दौरान उठाई गई लोगों की समस्याओं और मांगों का संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयावधि में काम शुरू करने में विफल रहने वाले ठेकेदारों का टेंडर रद्द कर दें। मिनी बसों में ओवरलोडिंग के मामले में जांच कर कार्रवाई हो। उन्होंने लोगों से लखनपुर को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उपायुक्त ने पीएचसी व हाई स्कूल लखनपुर को अपग्रेड करने का मुद्दा संबंधित अधिकारियों के सामने उठाने को कहा। इसके अलावा एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने लोगों से मवेशियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खतरे की जांच और नियंत्रण के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य योजना अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार कठुआ, कार्यकारी अधिकारी एमसी कठुआ, एक्सईएन सिंचाई मंडल कठुआ, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

लखनपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी राहुल यादव, संवाद।

लखनपुर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते डीसी राहुल यादव, संवाद।- फोटो : KATHUA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed