{"_id":"60e740d78ebc3e31d93eda04","slug":"meeting-kathua-news-jmu2390450160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमुआला के लोग सड़कों पर उतरने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमुआला के लोग सड़कों पर उतरने को तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। कस्बे की अमूआला पंचायत में पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि रामकोट को एक अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाने वाला है। इस बात से स्थानीय लोगों में रोष है, इसलिए वीरवार को लोगों ने बात को साफ करने के लिए किलथर में एक बैठक का आयोजन किया।
बैठक के अध्यक्ष सरपंच मनोहर लाल गुप्ता ने कहा कि हाल ही में हो रही परिसीमन प्रक्रिया के कारण अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। जिस कारण तहसील भर के लोगों में आक्रोश है। तहसील के क्षेत्रफल और जनसंख्या के आधार पर यहां के लोगों में रामकोट को एक अलग विस क्षेत्र बनाए जाने की अफवाह फैल गई है। कुछ लोगों ने अफवाह में तहसील के साथ लगते जिला उधमपुर के ब्लॉक खून की 13 पंचायतों को रामकोट के साथ जोड़ने और उसे अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की है। क्षेत्र में उठ रही अफवाहों के आधार पर चुनाव क्षेत्र को तीन अलग विस क्षेत्रों में बांटा जा रहा है।
बैठक में लोगों ने ब्लॉक चेयरमैन अबे खजूरिया के सामने परिसीमन प्रक्रिया का विरोध किया। लोगों ने कहा कि रामकोट तहसील को छिन्न-भिन्न कर अलग-अलग तीन विस क्षेत्रों में बांटने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसा करने से यहां के भौगोलिक मानचित्र, संस्कृत और विकास पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे रामकोट के प्राचीन इतिहास पर और भी बुरा असर पड़ेगा। क्षेत्र में चर्चा है कि अमूआला पंचायत को रामकोट तहसील और जिला कठुआ से अलग करके जिला उधमपुर की मजालता तहसील के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में ओम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से ऐसा किए जाने पर उन्हें मजालता तहसील के लिए करीब 30 किमी सफर तय कर जाना पड़ेगा। इसके अलावा रामकोट के लिए उन्हें दो किमी का सफर करना पड़ेगा।
इस विषय पर अमूआला पंचायत के लोगों ने कठुआ के उपायुक्त को पत्र लिखा, जिसमें अमूआला गांव को मजालता तहसील से न जोड़ कर रामकोट विस क्षेत्र से अलग न करने की अपील की गई। इस मौके पर ब्लॉक चेयरमैन अबे खजुरिया, सरपंच मनोहर लाल गुप्ता, नायब सरपंच जोगिंदर कुमार, संसार सिंह, ओम प्रकाश, नायब सरपंच जोगिंदर कुमार, उत्तम सिंह, करतार सिंह, दीनानाथ, बोधराज और कई लोग मौजूद रहे।