फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   meeting,kathua news,Dr. Jitender Singh

उधमपुर-कठुआ-डोडा लोस क्षेत्र को रिकॉर्ड संख्या मिलीं सड़कें और पुल : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
meeting,kathua news,Dr. Jitender Singh
कठुआ। उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में पीएमजीएसवाई सड़कें और पुल बने हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 68 सड़कों और 22 पुलों की रिकॉर्ड संख्या की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

डॉ जितेंद्र ने बताया कि 547 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 526 किलोमीटर तक की हर मौसम वाली सड़कों से एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा। इसमें अधिकांश दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों की आबादी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों के बावजूद अधिकतर परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया गया। इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर राजकीय शोक मनाया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़कें एक विकासशील राष्ट्र की जीवन रेखा हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के विपणन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के साथ कई सामाजिक लाभ भी लाएंगी। मंत्री ने 29.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22 पुलों के पूरा होने के कार्य की भी समीक्षा की और कहा कि इन्हें जल्द लोगों को समर्पित किया जाएगा। इस बात पर जोर दिया कि नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने में स्थानीय सांसदों या विधायकों द्वारा किए गए अनुरोध के बजाय सरपंचों और अन्य स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के विचारों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र उधमपुर-कठुआ-डोडा को 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पीएमजीएसवाई अनुदान का सबसे अधिक आवंटन प्राप्त हुआ है। नई परियोजनाओं के लिए पीएमजीएसवाई केंद्रीय निधि के 4175 करोड़ रुपये में से लगभग 3884 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो उधमपुर-कठुआ-डोडा के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों के लिए लगभग दो तिहाई धन है।
बैठक में डीडीसी चेयरपर्सन उधमपुर लाल चंद, डीडीसी अध्यक्ष कठुआ महान सिंह, डीडीसी चेयरपर्सन डोडा धनंतर सिंह, डीडीसी चेयरपर्सन किश्तवाड़ पूजा ठाकुर, डीडीसी चेयरपर्सन रामबन डॉ. शमशाद शान और डीडीसी चेयरपर्सन सांबा केशव शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में डीसी कठुआ राहुल पांडे, डीसी उधमपुर कृतिका ज्योत्सना, डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता, डीसी रामबन मुसर्रत इस्लाम, डीसी किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा, डीसी डोडा विकास शर्मा और डीसी रियासी बबिला रकवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed