{"_id":"623a0b3c356e740cdc00a104","slug":"meeting-cultural-kathua-news-jmu2561910170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र उत्सव को लेकर बैठक में चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र उत्सव को लेकर बैठक में चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। आगामी नवरात्रों में माता सुकराला देवी और माता बाला सुंदरी के भवन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सभागार में मंगलवार को हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने आगामी नवरात्रों के लिए दोनों भवनों में की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की और कई प्रकार के निर्देश दिए। दोनों भवनों में सफाई का इंतजाम करने के लिए बिडीओ बिलावर को निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जम्मू कश्मीर पुलिस के प्रभारी को सौंपा गया है।
दोनों भवनों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी से कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। बिजली सप्लाई के लिए विभाग के एईई को निर्देश दिए। पेयजल सप्लाई के लिए जल शक्ति विभाग के एईई को जिम्मा सौंपा गया। अधिकारी ने बताया नवरात्रों से पूर्व दोनों भवनों में यात्रियों के लिए किए जाने वाले प्रबंधनों को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ताकि इन दोनों भवनों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बतादें कि उपमंडल के प्रसिद्ध देवस्थान मल माता सुकराला और महामाया बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए नवरात्रों में जम्मू-कश्मीर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। यह दोनों तीर्थ स्थान श्राइन बोर्ड के अधीन हैं। संवाद