{"_id":"64ab140b780106350003c356","slug":"mastermind-arrest-kathua-news-r-10-1-sml1038-157506-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, पांच लाख से अधिक की रिकवरी
Mon, 10 Jul 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
- बिलासपुर, रामपुर, धर्मपुर, लडभड़ोल और बैजनाथ में लाखों की चोरी में नामजद है आरोपी
- पुलिस ने कठुआ के अरसाद अहमद को न्यायालय से प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के कई जिलों में लाखों की चोरियों में शामिल जम्मू-कश्मीर के एक आरोपी को न्यायालय से प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर स्थानीय पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू कर दी है। बिलासपुर, रामपुर और मंडी जिले के लडभड़ोल और कांगड़ा जिले के बैजनाथ में लाखों की चोरी में नामजद आरोपी अरसाद अहमद से अब तक पांच लाख की रिकवरी भी हुई है।
मंडी और कांगड़ा समेत तीन पुलिस थानों की पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसौली गांव से संबंध रखने वाले 24 साल के अरसाद अहमद पर करीब चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी की आपराधिक पृष्ठ भूमि को खंगालने के लिए हिमाचल पुलिस के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी रिकाॅर्ड खंगाला है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि जिले के धर्मपुर, जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र और जिला कांगड़ा के बैजनाथ में तीन चोरियों के मामले आरोपी पर दर्ज हैं। बताया कि मंडी जिले में ही पांच लाख की नकदी और गहने चुराने के मामले में पुलिस थाना जोगिंद्रनगर और धर्मपुर में मई माह में मामले दर्ज हुए थे। इनमें दो आरोपियों को जोगिंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही सलाखों के पीछे धकेल दिया था। तीसरे मास्टर माइंड को पुलिस ने स्थानीय न्यायालय से प्रोटेक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की है। मामले की पूछताछ कर रहे पुलिस चौकी लडभड़ोल के एएसआई राय सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को चोरी के मास्टर माइंड को प्रोटेक्शन रिमांड में लेकर जम्मू कश्मीर के कठुआ के बसौली गांव से करीब डेढ़ लाख से अधिक चुराई गई संपत्ति को बरामद किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आरोपी के तार अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में चोरी के मामले में नामजद आरोपी से जोगिंद्रनगर और धर्मपुर पुलिस पूछताछ कर रही है।