फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Marshal Arts Training Gave to Girls

Kathua News: छात्राओं को दिया मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
Marshal Arts Training Gave to Girls
कक्षा के अंतिम दिन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी और छात्राएं । स्रोत : खेल विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत इंडोर स्टेडियम में चल रहीं पांच दिवसीय आत्मरक्षा कक्षा का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बिलावर, महानपुर, भड्डू ,मल्हार व बसोहली शिक्षा जोन के अलग-अलग स्कूलों की 28 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में साहस और आत्मविश्वास के साथ अपना बचाव कर सकें। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारी राजीव खजूरिया ने बताया कि इस कक्षा का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना था। पांच दिवसीय कक्षा में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां दीं ताकि बालिकाएं आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें। इस मौके पर इंचार्ज जोनल फिजिकल एजुकेशन मल्हार ओम प्रकाश और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मैदानी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed