फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Marking of fields across wirebandi started after 20 years

20 साल बाद शुरू हुई तारबंदी पार खेतों की निशानदेही

विज्ञापन
Marking of fields across wirebandi started after 20 years
हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर तारबंदी के आगे आखिरकार दो दशकों बाद खेतों की निशानदेही का काम शुरू हो गया। बीते साल बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन ने जहां 35 हेक्टेयर जमीन पर खेती कर किसानों को तारबंदी पार खेती के लिए प्रोत्साहित किया था, वहीं इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सौ हेक्टेयर से भी अधिक जमीन पर किसान लंबे अर्से बाद खेती करेंगे। निशानदेही की प्रक्रिया के बाद भारतीय सीमा के किसानों की अपने खेतों की पहचान हो जाएगी जिसके बाद एक बार फिर वे इन खेतों में हल चलाएंगे और अगले सीजन से फसलें यहां लहलहाना भी शुरू हो जाएंगी। वीरवार को एक टीम जिसमें राजस्व, कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा बीएसएफ के अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने छन्न टांडा और चक चंगा गांव के लोगों के खेतों की निशानदेही की।
विज्ञापन

दरअसल तारबंदी के आगे खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष सितंबर में प्रशासन ने इस जमीन को खेती लायक बनाने का काम शुरू कराया था। बीएसएफ के सहयोग से यह काम पूरा हुआ। मनयारी क्षेत्र में गेहूं बोई गई, पैदावार भी अच्छी हुई। उसके बाद प्रशासन ने लगातार सीमावर्ती लोगों से बैठकें कर तारबंदी के आगे खेती की अपील की।
विज्ञापन

पिछले महीने जिला उपायुक्त राहुल यादव ने बीएसएफ की चांदमा पोस्ट पर बीएसएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों से बैठक की। उन्हें तारबंदी के आगे खेती के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जिसपर किसानों ने यहां खेती करने की इच्छा जाहिर करते हुए नाम दर्ज कराए और साथ ही शर्त रखी कि पहले खेतों की निशानदेही कराई जाए। यहां किसानों का कहना था कि बीएसएफ ने तारबंदी के आगे की जमीन को खेती लायक तो बना दिया है लेकिन सारी भूमि समतल किए जाने के कारण खेतों की हदबंदीयां टूट गई हैं। इसलिए यहां खेती शुरू करने से पहले निशानदेही का काम शुरू कराया जाए। उसके बाद जिला उपायुक्त ने मौके पर ही एसडीएम को निर्देश दिए कि एक टीम बनाकर यहां निशानदेही का काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अमल करते हुए आज नायब तहसीलदार देवराज के नेतृत्व में टीमें ने दो गांवों की जमीनों की निशानदेही की। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निशानदेही का काम पूरा होगा और किसान दो दशकों बाद यहां पहली गेहूं की फसल बोएंगे।
निशानदेही की प्रक्रिया शुरू होने पर सीमावर्ती किसान भी काफी खुश दिखे। उनका कहना था कि जैसे ही यह काम पूरा होता है तो हम अपना काम शुरू कर देंगे।
-----------------------------------------------------------------------------
तारबंदी के आगे खेती से पहले निशानदेही की मांग किसानों ने की थी। निशानदेही का काम शुरू हो गया है। वीरवार को हमने दो गांवों की जमीनों की निशानदेही की। इस दौरान कृषि विभाग और बीएसएफ के अधिकारियों के अलावा गांवों के नंबरदार और कुछ किसान भी मौके पर मौजूद रहे। आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी और बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी। यह काम पूरा होते ही किसान अपने खेतों में जाकर खेती कर सकते हैं।

------- देवराज, नायब तहसीलदार।
इस सीजन में किसानों से बैठक कर 60 हेक्टेयर जमीन पर खेती को लेकर योजना तैयार की गई थी। लेकिन अब और भी किसान खेती के लिए सामने आ रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार सौ हेक्टेयर से भी अधिक तारबंदी पार जमीन पर हरियाली होगी और खेतों में किसान अपनी फसल लगा पाएंगे।
राहुल यादव
डीसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed