{"_id":"42b01d07c2f23208a6a387ec1e955cb2","slug":"manpreet-beat-vicky-xi-by-seven-wickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनप्रीत ने विक्की इलवेन को सात विकेट से पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनप्रीत ने विक्की इलवेन को सात विकेट से पछाड़ा
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छठी पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मिनर्वा क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने विक्की इलेवन पठानकोट को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
मनप्रीत गोनी की अगुवाई में मिनर्वा क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट से जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए विक्की इलेवन को अगले दोनों मैच जीतना जरूरी हो गया है।
वहीं, मिनर्वा की राह आसान हो गई है। बुधवार को सुबह दस बजे मैच मिनर्वा क्रिकेट अकादमी और जेकेपी के बीच मैच खेला जाएगा।
विक्की इलेवन ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। दिनेश मोंगिया के बिना उतरी टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 91 रन बनाए।
विक्की इलेवन का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। टीम की ओर से सुखजिंदर ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए।
डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे जसकरण ने टीम के लिए इस मैच में केवल 14 रन का योगदान दिया। मिनर्वा की ओर से गुरिंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे। केवल 3.1 ओवर में गुरिंदर ने 16 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। गौरव और विनय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनर्वा की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और तेजी से रन लेने के बजाय विकेट पर टिकने की रणनीति अपनाई।
पहला विकेट गिरने के बाद आए मनप्रीत गोनी ने तेजी से रन बनाए। मात्र 14 गेंदों में गोनी ने 23 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके व एक छक्का लगाया। टीम के लिए रविंदर सिंह ने 28 रन बनाए।
33 गेंदों पर उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। टीम ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विक्की इलेवन के राहुल और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। मैन आफ द मैच गुरिंदर को दिया गया। यह पुरस्कार करतार सिंह ने भेंट किया। पहले मैच में मोहन लाल और अनूप ने अंपायर की भूमिका निभाई तो मैच रेफरी की भूमिका में डीवी सिंह रहे।