फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Make voters aware of party policies

मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं

विज्ञापन
Make voters aware of party policies
कठुआ। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा महानपुर में बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विक्रांत ठाकुर की अध्यक्षता में कस्बे के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पार्टी की स्थिति के बारे में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच को बेहतर बनाते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी को इतना मजबूत बनाने पर बल दिया कि पड़ोसी राज्य पंजाब की तरह जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई जा सके। इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को बूथस्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने महानपुर के लोगों से भी अपील की कि अधिक से अधिक आप पार्टी में शामिल हों ताकि जम्मू कश्मीर में पार्टी की सरकार बने और लोगों को पड़ोसी राज्य पंजाब की तरह की राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed