{"_id":"629a4f2b60071015d6699730","slug":"make-better-arrangements-for-electricity-water-sanitation-and-security-kathua-news-jmu2611695121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। श्री अमरनाथ जी यात्रा 2022 के सुचारु संचालन के लिए डीसी कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डीसी राहुल पांडेय ने कहा कि अमरनाथ यात्रा दो वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है, ऐसे में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके लिए मजबूत व्यवस्था की आवश्यकता है।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों के लिए सुखद और यादगार अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रासंगिक उपाय करने का निर्देश दिया। डीसी ने सुरक्षा, सुरक्षित पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्था, ठहरने और लंगर की सुविधा, यातायात आदि से संबंधित कार्य की योजना तैयार करने को कहा। इसके साथ अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आकस्मिक योजना तैयार रखने का भी निर्देश दिए। उन्होंने तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट बनाने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। वहीं एसएसपी ने यात्रा के दौरान सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी देते हुए यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रस्तावित उपायों के बारे में भी जानकारी दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पूरे मार्ग में बेहतर स्वच्छता, सफाई और रोशनी प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ को किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि यात्रियों के मनोरंजन के लिए चिह्नित यात्रा स्थलों पर सांस्कृतिक स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल, डीसी राज्य कर प्रवर्तन रंजीत सिंह, एडीसी अतुल गुप्ता, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई, जम्मू के रजिस्ट्रार सुरेश कुमार, एसीआर संदीप सियोन्त्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।