{"_id":"62bca08dedf8c11f7156a22f","slug":"make-arrangements-for-drainage-from-maize-fields-kathua-news-jmu262960052","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का के खेतों से जल निकासी की करें व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का के खेतों से जल निकासी की करें व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। प्रदेश में वीरवार को मानसून की दस्तक को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 30 जून से 2 जुलाई के बीच मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि वे मक्का के खेत से अतिरिक्त बारिश के पानी को निकालने के लिए जल निकासी की तत्काल व्यवस्था करें। साथ किसानों को विभिन्न फसलों में रासायनिक छिड़काव न करने की सलाह दी गई है।
पिछले दो दिनों से जिले में भीषण गर्मी को दौर जारी है, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ा हुआ है। जिला मौसम विज्ञान इकाई के अनुसार बुधवार देर रात या फिर वीरवार सुबह से जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वीरवार से होने वाली बारिश को मानसून की दस्तक माना जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में भी इसके साथ ही बारिशों का दौर शुरू हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विशाल महाजन ने बताया कि बुधवार को आर्द्रता सौ फीसदी तक पहुंच गई थी। उमस बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का अनुभव हो रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.7 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के सीजन के आगाज के साथ ही किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।