{"_id":"ba1450122df60db646d9c0b481b5bf95","slug":"lpg-supply-closed-from-one-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोट में एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोट में एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति बंद
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
रामकोट तहसील में पिछले एक माह से एलपीजी की सप्लाई नहीं होने सेलोगों को भोजन बनाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि प्रशासन और जनवितरण विभाग सब कुछ जानते हुए भी अंजान बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इलाके में एलपीजी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
रमेश कुमार, शौरीलाल, कृष्ण सिंह, नेकराम, मोहित सिंह आदि ने बताया कि रामकोट नगर व आसपास के अधिकतर गांवों के ग्रामीणों ने बसोहली स्थित एक एलपीजी गैस एजेंसी सेकनेक्शन ले रखे हैं।
विज्ञापन
शुरुआत में तो एजेंसी अपने उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाती थी। लेकिन अब पिछले कुछ समय से एजेंसी ने बिना वजह बताए आपूर्ति बंद कर दी है।
विज्ञापन
आज गैस आए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। बार-बार आग्रह करने के बाद भी एजेंसी कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों ने बताया कि उन्होंने यह मामला तहसीलदार के संज्ञान में भी लाया है।
लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन ने गैस की आपूर्ति बहाल नहीं करवाई तो वह सड़कों पर उतर आएंगे।