फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Low voltage

कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से नहीं हो पा रहे काम

विज्ञापन
Low voltage
कम क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर से नहीं हो पा रहे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल कि दूरदराज मडून पंचायत के प्लेई गांव में लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव में सिंगल फेस बिजली चल रही है। इससे बिजली पर चलने वाले उपकरण नहीं चल पा रहे। वीर सिंह ने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। रात में कम वोल्टेज के चलते विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पाते।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस विषय में कई बार बिजली विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान करने के लिए गंभीर नहीं। नरेश सिंह ने कहा कि गांव के 40 घरों को बिजली पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। गांव के बिजली लोड को देखते हुए यह क्षमता बहुत कम है।
विज्ञापन

गृहिणी विद्या देवी ने बताया कि बिजली पर चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं। विभाग को कई बार गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई काम ही नहीं होता। लोगों ने सरकार से मांग की है कि गांव में 50 केवी का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाए। लोगों ने इस संदर्भ में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed