फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   low voltage

गर्मी बढ़ते ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू

विज्ञापन
low voltage
गर्मी बढ़ते ही लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई है। इसके चलते विभिन्न इलाकों में लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। कोरोना कर्फ्यू के बीच लो वोल्टेज की परेशानी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। कुछ इलाकों में इसकी वजह से पेयजल सुविधा भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

छन्न दित्याल, छपाकि, टांडा, चड़वाल, लधवाल, चक नथल आदि करीब दो दर्जन गांव लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पर्याप्त बिजली न होने के कारण घरों में बिना पंखे के बैठना मुश्किल हो रहा है। हर वर्ष गर्मी और बरसात में लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। विभाग आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। राकेश कुमार ने कहा लो वोल्टेज के कारण घर में बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं। यह समस्या पिछले 15 दिनों से शुरू हुई है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन

हमें उम्मीद थी कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार के लोगों को नियमित रूप से बिजली उपलब्ध कराई गई थी इस बार भी विभाग ऐसा ही करेगा। लेकिन इस बार मात्र कुछ घंटे ही बिजली मिल रही है और वह भी लो वोल्टेज। इसकी वजह से बिजली का होना न होना एक जैसा ही है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed