{"_id":"612bd44e8ebc3e887a34c6ef","slug":"loot-in-general-store-kathua-news-jmu24255886","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बनाया किराना दुकान को निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने बनाया किराना दुकान को निशाना
विज्ञापन
किराना दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पुलिस के कड़े सुरक्षा दावों के बावजूद जिले में एक साल के दौरान होने वाली चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आई है। शहर के वार्ड 19 में एक बार फिर चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब तीन हजार रुपये की नगदी के साथ 50 हजार का सामान उड़ा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
चोरी की इस घटना के संबंध में दुकानदार शशि पाल शर्मा ने बताया कि बीती रात उन्होंने अपनी दुकान कोरोना महामारी के चलते निर्धारित समय पर बंद की थी। उस वक्त तक सब कुछ सामान्य था। रविवार को दुकान की छत पर रहने वाले उनके किराएदार ने सुबह करीब साढ़े चार बजे तीन संदिग्ध लोगों को एक मोटरसाइकिल पर बोरियों में सामान ले जाते हुए देखा। तो उन्होंने इसकी जानकारी दी। आनन फानन वह अपनी दुकान पर आए तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा है। इसके बाद उन्हें दुकान में हुई चोरी का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना वार्ड 20 के पार्षद रविंद्र सिंह पठानिया और पुलिस के साथ साझा की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।
वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रविंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि शहर के व्यस्त रहने वाले क्षेत्र में स्थित पटेल नगर और शिवा नगर के सौ मीटर की दूरी पर डीसी ऑफिस है। यहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वहां भी इस तरह की घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था में खामी को इंगित करता है। एक साल के दौरान इस क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक किसी भी मामले में पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। जिसके चलते इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई बार चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस इस इलाके की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए प्रबंध नहीं कर रही है। जिसका नतीजा है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से छानबीन किए जाने की मांग की है।

किराना दुकान में चोरी की घटना के बाद सबूत जुटाती फारेंसिंक टीम, संवाद।- फोटो : KATHUA