{"_id":"63158155b880ae5d174f33a8","slug":"loget-high-school-teacher-harpreet-singh-to-be-conferred-with-state-teacher-award-today-by-lg-manoj-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Day: कोरोना काल में दी बच्चों को बेहतर शिक्षा, शिक्षक हरप्रीत सिंह को आज मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher Day: कोरोना काल में दी बच्चों को बेहतर शिक्षा, शिक्षक हरप्रीत सिंह को आज मिलेगा सम्मान
Mon, 05 Sep 2022 10:25 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:25 AM IST
सार
कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा और 200 वीडियो क्लासें लगाने के साथ बिना खर्च विषय के साथ शिक्षण सामग्री तैयार करने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक हरप्रीत सिंह को आज सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Teacher Harpreet Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कठुआ के लोगेट हाई स्कूल में तैनात शिक्षक हरप्रीत सिंह को सोमवार को शिक्षक दिवस पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा राज्य पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। श्रीनगर के शेर-ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कॉफ्रेंस केंद्र में होने वाले समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा और 200 वीडियो क्लासें लगाने के साथ बिना खर्च विषय के साथ शिक्षण सामग्री तैयार करने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षक पावन विवेक ने बताया कि शिक्षा को बेहतर और सुगम बनाने के अपने नवाचारों के साथ हरप्रीत सिंह के प्रयोग हमेशा से अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं। शिक्षा को जीवन का मिशन मानने वाले हरप्रीत सिंह ने रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर साइंटिस्ट, इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल साइंस टेक्नो फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
इसके साथ उनकी होलोग्राम प्रौद्योगिकी, प्रकाश बोर्ड प्रौद्योगिकी, डी एनीमेशन, दिव्यांग विद्यार्थियों की सहायता, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनियों में सहभागिता के साथ कठुआ जेल में कश्मीर से आए कैदियों को शिक्षा के लिए शुरू किए गए प्रयासों की लंबी श्रृखंला है, जो उन्हें विशेष बनाती है।
विज्ञापन