फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lockdown

कोरोना कर्फ्यू : दुकानें बंद, बाजार वीरान, सड़कें सुनसान

विज्ञापन
lockdown
प्रशासन के आदेश के बाद जिला में दूसरे दिन भी कोरोना कर्फ्यू जारी रहा। शनिवार को बाजार वीरान, दुकानें बंद और सड़कें सुनसान दिखाई दीं। हालांकि इस दौरान सुबह दूध, सब्जी और फल विक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोलीं। लेकिन 11 बजते ही कोरोना कर्फ्यू सख्ती के साथ लागू हो गया। पुलिस ने शहर में जगह-जगह तारबंदी कर लोगों की आवाजाही को नियंत्रित बनाए रखा। वहीं कुछ लोगों का मास्क न पहनने के कारण पुलिस ने चालान भी किया। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाली दवा की दुकानें, क्लीनिक और पैथोलॉजी खुली रही, लेकिन अन्य व्यापार पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन

शहर के जराई चौक, गुर्जर हॉस्टल चौक, कालीबाड़ी चौक, हटली मोड़, कालीबाड़ी आदि स्थानों में पुलिस ने कड़ा पहरा लगाकर आने जाने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद ही शहर में आने दिया। शहर में सड़कों पर इक्का-दुक्का दिखने वाले लोग भी मास्क पहने दिखे। इसी तरह शहर के औद्योगिक क्षेत्र में भी सभी दुकानें बंद रहीं। लेकिन यहां औद्योगिक इकाइयों के संचालन के लिए मिली अनुमति के कारण लोगों का आना जाना बना रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह से बंद रही। केवल घरों से वही किसान निकले, जिन्हें अपने खेतों में गेहूं की फसल की कटाई करनी थी। लेकिन दोपहर बाद ही गर्मी के कारण उन्होंने ने भी घरों की ओर रुख कर लिया। इसके चलते दोपहर 12 बजे के बाद इन इलाकों में भी लोगों की गतिविधियां न के बराबर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed