फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   local administration begins campaign against encroachment

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने छेड़ा अभियान

Sat, 07 Nov 2015 05:22 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
local administration begins campaign against encroachment

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों, बाजारों और गलियों को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के तहसीलदार कठुआ की अगुवाई में नगर परिषद कठुआ की टीम ने मुख्य बाजार से कालीबड़ी तक ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए रेहड़ियों, फड़ियों पर कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में अतिक्रमण के सामान को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


टीम ने मुख्य बाजार की गलियों में दुकानदारों द्वारा अपनी हद से बाहर आकर लगाए गए सामान को जब्त किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बाजार में निरीक्षण के दौरान चेतावनी भी जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार कठुआ अवतार सिंह जसरोटिया ने बताया कि जिला उपायुक्त रमेश कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान दुकानदार जहां बाजार की गलियों में अतिक्रमण करते हैं, फुटपाथ पर लगने वाली अवैध रेहड़ी फड़ियों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed