{"_id":"679a8d0c67bb28e1560c2070","slug":"live-painting-by-student-kathua-news-c-201-1-knt1002-116968-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीवंत पेंटिंग से दिया जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीवंत पेंटिंग से दिया जल संरक्षण का संदेश
Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर डिग्री कॉलेज में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। संवाद
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग और क्लब के सहयोग से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
भूजल संकट और संरक्षण के लिए किया जागरूक
हीरानगर। केंद्रीय भूजल बोर्ड उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जम्मू ने गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान विभाग और क्लब के सहयोग से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना की देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम के तहत मास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 125 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने जल संरक्षण को लेकर रचनात्मक सोच को रंगों की खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इसमें सेमेस्टर छह की सलोनी ने प्रथम, सेमेस्टर 4 की ज्योति शर्मा ने द्वितीय और सेमेस्टर 1 की विधि मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक का गुलशन कुमार ने जल विज्ञान और जलभृतों की मूल अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भूजल संकट के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ईको क्लब के संयोजक प्रो. नीरू शर्मा, प्रो. अमित, कुमार शर्मा व डॉ. रितु देवी मौजूद रहे। संवाद